सहारनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम व्यापार मंडल के द्वारा युवा जिला इकाई की घोषणा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। व्यापारी सुरक्षा फोरम व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष नरेश धीमान के द्वारा सहारनपुर मे आयोजित कार्यक्रम मे युवा व्यापार मण्डल की कार्यकारणी की घोषणा करते हुए संदेश खुराना को युवा जिला इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। श्रवण सिंघानिया, अशिनन्द सैनी को युवा जिला महामंत्री, चिराग गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सन्दीप धीमान को संयोजक, गौरव कक्कड़,सीमान्त शर्मा, सुमित धीमान, जगदीश गिरधर, राजकुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया।
जबकि राजेन्द्र जैन, सुभाष सचदेवा को उपाध्यक्ष व रवि वर्मा, सनी राणा, नितिन सिंघल को मंत्री, प्रियम भागर्व को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने कहाँ कि आशा करता हूँ कि युवा जिला नई कार्यकारीणी व्यापारिक हीत में कार्य करेगी। जिला महामंत्री मनोज ठाकुर व राजकुमार कालडा ने कहा कि युवा व्यापारी व्यापार मण्डल की रीढ़ है सभी साथी व्यापारिक हित मे काम करेंगे। कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबडा, सर्विष्ट गुप्ता, नवीन, राजेश सैनी समेत अन्य पदाधिकारीयो ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में कई व्यापारी मौजूद रहे।