ढिक्का खनन घाट पर हर समय टूट रहा है ई.सी. का नियम
सहारनपुर। डी.एम.अवैध खनन रोकने का सख्त आदेश दिए हैं तो ठेकेदार आदेश की धज्जियां उड़ाने में मशगूल हैं। नकुड़ तहसील क्षेत्र के ढिक्का में चल रहे खनन घाट पर पट्टे की आड़ में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यमुना नदी में उतर रही प्रतिवंधित पोकलेन मशीने क्षेत्रीय लोगों एवं जलीय जीवों के लिए बड़ा खतरा बनी है। इन मशीनों से खुदाई के दौरान यमुना नदी में बड़े-बड़े गड्ढे बन रहे हैं जिसके कारण किसी बड़े घटना के होने का डर आसपास के ग्रामीणों सता रहा है। बीते दो वर्ष पूर्व भी यमुना नदी में खुदाई करती एक पोकलेन मशीन यमुना में गढो में पलट गई थी जिसमें पोकलेन के चालक मौत हुई थी।
मामला थाना सरसावा क्षेत्र के ढिक्का खनन घाट का है जहां पर 5 वर्षीय खनन पट्टा बालाजी ट्रेडर्स के नाम से है। यहां खनन कार्य में जुटे ठेकेदार नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिन-रात बड़ी-बड़ी पोकलेन मशीनों से नदी के जलीय क्षेत्र से खनन उठाने में लगे हुए हैं।
जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बाढ़ के दौरान जब यमुना नदी उफान पर आती है तो इस खनन की वजह से किनारो पर कटाव होने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ती है। इतना ही नहीं खनन घाट से खनन लेकर निकलने वाले वाहनों पर न तो तिरपाले लगी है, जिसके कारण सड़कों पर चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों के लिए यह वाहन बड़ी मुसीबत का सबक बन जाते है।
उक्त खनन के चलते आसपास के किसानों को भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ओवरलोड वाहनों के संचालन से उड़ने वाली धूल से किसानों को फसलों का नुकसान हो रहा है। लोगों की गुजारिश को ठेकेदार दर किनार कर अपनी जेब भरने के लालच में नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। जिला खान अधिकारी रणवीर सिंह का कहना है कि ई.सी.के विपरीत किसी कार्य को नहीं होने दिया जाएगा। मामला संज्ञान में आया है तो उसकी जांच की जायेगी।