सहारनपुर। पंजाबी महासभा के द्वारा अम्बाला रोड स्थित राजमहल होटल लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे नगर विधायक राजीव गुम्बर, विधायक मुकेश चौधरी, महापौर डॉ0 अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, आरएसएस के प्रचारक प्रवीर जी ,पूर्व विधायक जगपाल सिंह आदि ने सभी को लोहड़ी के पर्व की शुभकामनाये दी। कार्यक्रम मे विधि विधान के साथ लोहड़ी का पर्व मनाते हए लोहड़ी के गीतों पर डांस किया गया।
कार्यक्रम मे व्यापारी नेता विवेक मनोचा, राधेश्याम नारंग, योगेश दुआ, एमपी सिंह चावला, महेश नारंग, प्रवेश धवन, महेंद्र सचदेवा व कई व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो समेत पंजाबी समाज के कइ्र गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष पाली कालड़ा ने सभी अतिथियो को आभार व्यक्त किया।