आजमगढ़। संस्कृति मंत्रालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान संस्कृति उत्सव 2023 के अंतर्गत प्रथम सत्र में जनपद स्तरीय एवं द्वितीय सत्र में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हरिऔध कला केंद्र में किया गया।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्कार भारती आज़मगढ़ के कोषाध्यक्ष अरविंद बर्नवाल एवं कार्य समिति सदस्य आशीष गोयल ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।
मंडल संयोजक डॉ0 डी0 पी0 तिवारी ने बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के एकल नृत्य में मनन पांडेय, किशन मद्धेशिया, समूह नृत्य में मनन पांडेय, अभिषेक राय, समूह गायन में अवनीश मिश्रा, शेर सिंह राणा, एकल गायन में मुकेश गुप्ता, आरती भारद्वाज विजयी रहे।
द्वितीय सत्र की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में मऊ एवम आज़मगढ़ के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमे अन्तर मंडलीय/राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए वादन में जियुत, लोक नृत्य में राम आशीष चौहान जांघिया नृत्य, लोक नाट्य में रामसिंह, समूह नृत्य रिकार्डिंग में मनन पांडेय, एकल गायन गुलशन कुमार, एकल नृत्य मनन पांडे, समूह गायन शेर सिंह राणा विजयी हुये। जज के रूप में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उमेश कन्नौजिया, सुधा तिवारी, डॉ0 प्रीति गुप्ता एवं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विदुषी अस्थाना, डॉ0 प्रीति गुप्ता एवम उमेश कन्नौजिया रहे।
एसडीएम नरेंद्र गंगवार एवम व्यापार मंडल के महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल ने सभी जनपद एवम मंडल के विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन रीदित प्रांजल्य तिवारी ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार मिश्र, सुनील विश्वकर्मा, अमित ओझा, डॉ0 पूनम तिवारी, अरविंद बर्नवाल, अभिषेक राय तोशी आदि लोग उपस्थित रहे।