कुशल वाटिका ट्रस्ट ने संघ का किया अभिनन्दन
बाड़मेर। श्री भावनगर जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ भावनगर गुजरात से 750 यात्रियों का दर्शनार्थ संघ अजय भाई शाह, संदीप मेहता, सिद्वार्थ भाई, मिहिर भाई के नेतृत्व में सोमवार को बाड़मेर-अहमदाबाद रोड़ स्थित कुशल वाटिका तीर्थ के दर्शन के लिए बाड़मेर पहुंचा, जहां पर कुशल वाटिका ट्रस्ट द्वारा स्वागत किया गया।
गुजरात के भावनगर जैन संघ से 750 यात्रियों का संघ सोमवार को शाम कुशल वाटिका पहुंचने के बाद मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरू मन्दिर, देवी-देवताओ के आदि मन्दिरो के दर्शन कर आरती का लाभ लिया। इसके बाद संघ द्वारा कुशल वाटिका के परिसर का अवलोकर कर कुशल वाटिका तीर्थ की प्रशंसा की।
इसके सांयकालीन चौविहार का लाभ लिया। इसके बाद कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा, ट्रस्टी रतनलाल वडेरा द्वारा संघपति का तिलक, माला, मोमेन्टे से अभिनन्दन किया गया। इसके बाद संघ के मुखिया अजय भाई शाह द्वारा कुशल वाटिका ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। इसके बाद संघ रात्रि में जैसलमेर की ओर प्रस्थान कर गया। यह जानकारी कुशल वाटिका ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा ने दी।