ब्यूरो , सिकन्दरपुर (बलिया) : विश्वकर्मा समाज द्वारा स्थानीय डाकबंगला प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में देश के सातवें राष्ट्पति ज्ञानी जैल सिंह जी की 30वी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मौजूद लोगों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ।ततपश्चात विभिन्न वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें एक महान नेता व सफल राष्ट्रपति बताया। मुख्य अतिथि दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के रास्ट्रीय अध्यक्ष छेदी लाल विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि अच्छा काम करने वाले लोग समाज में हमेशा याद किये जाते हैं।
ज्ञानी जैल सिंह एक नेक इंसान और सच्चे देशभक्त थे।उनके आदर्शों को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जी सी शर्मा,सत्येन्द्र शर्मा,सियाराम शर्मा,शिवमंगल शर्मा,मेजर लल्लन शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किया। मनोज शर्मा, मुना शर्मा, राजेश शर्मा,अवधेश शर्मा, विनोद शर्मा, गोपाल शर्मा, रमायण शर्मा, जनार्दन शर्मा, राजा मुनी शर्मा ,ओमप्रकाश शर्मा , सीताराम शर्मा , कृष्णा शर्मा ,प्रेमचंद शर्मा,रविंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता रामनाथ शर्मा व संचालन मार्कण्डेय शर्मा ने किया।