प्रधान ने गांव में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

रुरा कानपुर देहात : क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनीरामपुर  में ग्राम प्रधान कप्तान सिंह ने वृक्षारोपण कर अन्य ग्रामीणों पौधों को लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है। गांव के कई अन्य लोगों ने भी पौधारोपण में श्रमदान किया। वन विभाग के द्वारा चार प्रजातियों शीशम, जामुन, सागौन के दो हजार पौध दिए गए थे। ग्राम प्रधान कप्तान सिंह ने बताया कि वन विभाग के द्वारा कई प्रजातियों पौधे दिए गए जिनको ग्राम पंचायत भूमि एवं खाली पड़ी भूमि ग्रामीणों द्वारा लगवाया जा रहा है इस दौरान उन्होंने कहा पेड़ रोपित कर उनकी देखभाल भी बहुत जरूरी है।