बता दें कि, द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ग्लोबल ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 32 वीं फिल्म बन गई है। ये फिल्म सलमान खान की 'रेस' 3 और अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' की कमाई के आगे निकल गई। रेस 3 ने 294.98 करोड़ का बिजनेस किया था, तो वहीं सूर्यवंशी ने 294.17 करोड़ कमाए थे। आरआरआर के जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद 'द कश्मीर फाइल्स' अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। फिलहाल के हालात को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि 'द कश्मीर फाइल्स' अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को जल्द ही पीछे छोड़ देगी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 308.02 करोड़ का कलेक्शन किया था।
यह साफ है कि द कश्मीर फाइल्स की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है क्योंकि वीक डेज में कलेक्शन 3 करोड़ से नीचे चला गया है। बुधवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ और मंगलवार को 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया। यह पहली बार है जब फिल्म ने 3 करोड़ से कम की कमाई की है।
द कश्मीर फाइल्स वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस एक नजर:
भारत बॉक्स ऑफिस नेट: 231.28 करोड़
भारत बॉक्स ऑफिस ग्रॉस: 275.33 करोड़
वर्ल्ड वाइल्ड ग्रॉस: 27.94 करोड़
दुनिया भर में ग्रॉस कलेक्शन: 303.27 करोड़