अपने फेवरेट खिलाड़ी के लिए फूट-फूटकर रोईं मिया खलीफा


पूर्व पोर्नस्टार और सेलीब्रिटी मिया खलीफा अपने फेवरेट एनबीए स्टार जॉन वॉल के लिए फूट फूटकर रोती दिखाई दीं। मिया ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल एक्स पॉर्न स्टार मिया के पसंदीदा खिलाड़ी जॉन वॉल एनबीए टीम वॉशिंगटन विजार्ड्स के खिलाड़ी थे। अब एक अदला-बदली के तौर पर वे वॉशिंगटन विजार्ड्स के बजाय नई टीम ह्यूस्टन रॉकेट्स से खेलते नजर आएंगे। उनकी जगह वॉशिंगटन विजार्ड्स में रसेल वेस्टब्रुक को शामिल किया गया है। जॉन 10 साल तक वॉशिंगटन विजार्ड्स का हिस्सा रहे थे। इसी कारण मिया काफी दुखी हो गईं और उन्होंने लगातार कई पोस्ट किए। अपने इंस्टा पोस्ट में वे रोती दिख रही हैं। हालांकि ये फेक रोना है लेकिन उन्होंने अपने एक्ट के जरिए फैंस का हाल-ए-दर्द बयां करने की कोशिश की है। उन्होंने ट्विटर पर अपना एक टिकटॉक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें वे रोने की एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। अपने एक्ट से वे दर्शा रही हैं कि जॉन के जाने से फैंस कितने दुखी हैं। मालूम हो, मिया खलीफा ने साल 2014 में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री जॉइन की थी। कुछ ही समय में वे टॉप सर्च की जाने वालीं पॉर्न स्टार बन गई थीं। हालांकि कुछ ही महीनों बाद उन्होंने एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा कर दी थी।